भाजपा प्रतापगढ़ में नई जिम्मेदारी, रामचरित्र वर्मा जिलामंत्री बने
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत पट्टी नगर निवासी रामचरित्र वर्मा को जिलामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।रामचरित्र वर्मा ने विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ (मोती सिंह) तथा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे संगठन की मजबूती और जन-कल्याण के कार्यों में पूरी समर्पित भावना से निभाएंगे।उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।












