थाना लवकुश नगर पुलिस ने महोबा रोड में अनाज व्यापारी से लूट की घटना का 2 दिन के अंदर किया खुलासा- ₹7000 के इनामी 4 अन्तराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

थाना लवकुश नगर पुलिस ने महोबा रोड में अनाज व्यापारी से लूट की घटना का 2 दिन के अंदर किया खुलासा- ₹7000 के इनामी 4 अन्तराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता शिक्षा तिवारी 

आरोपी राज वर्मा लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, डकैती जैसे 9 अपराध में लिप्त पुलिस टीम द्वारा जिला हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी के विभिन्न स्थानों में दी गई थी दबिश डायल 112 टीम द्वारा घटना में घायल पीड़ित को आवश्यक उपचार हेतु पहुंचाया गया था अस्पताल दिनांक 18 मार्च 2026 को दोपहर महोबा मंडी से अनाज बिक्री कर आते समय अनाज व्यापारी विनय शिवहरे एवं उसके साथी इल्लु गुप्ता के साथ आरोपियों द्वारा लूट एवं चोट पहुंचाने संबंधी सूचना प्राप्त होते ही डायल 112 पुलिस टीम शीघ्र मौके पर पहुंची। घटना में घायल व्यक्ति को सर्वप्रथम आवश्यक उपचार हेतु चिकित्सालय पहुंचाया गया था। फरियादी पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना लवकुश नगर में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹7000 के इनाम की उद्घोषणा कर पुलिस टीम गठित की गयी थी, प्रकरण की मॉनिटरिंग निरंतर की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज सहित एकत्रित भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्य के अनुसार जिला महोबा, जिला हमीरपुर, जिला जालौन, जिला झांसी सहित विभिन्न स्थानों में दबिश दी गई।पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित लूट की घटना एवं रेकी करने वाले चार आरोपियों

1. राज वर्मा अहिरवार पिता नंदराम अहिरवार निवासी बजरिया मोहल्ला महोबा

2. अयान खान पिता अयूब खान निवासी काशीराम कॉलोनी महोबा

3. बबलू कुशवाहा उर्फ डेंजर पिता आसाराम कुशवाहा निवासी उदल चौक महोबा

4. महेंद्र कुशवाहा पिता गया प्रसाद कुशवाहा निवासी उदल चौक महोबा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से लूटी गई राशि में से ₹90000 नगद राशि, खरीदे गए दो आईफोन, प्रयुक्त 12 बोर का देसी कट्टा एवं कारतूस पल्सर मोटरसाइकिल कुल कीमत करीब ₹300000 की संपत्ति बरामद की गई। उक्त घटना में सम्मिलित आरोपी अक्कन सहित अन्य की तलाश की जा रही है। विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें थाना रानीगंज पुलिस द्वारा कुल 05 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही