मैनपुरी: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर, महिला गंभीर घायल, सैफई रेफर

मैनपुरी: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर, महिला गंभीर घायल, सैफई रेफर

संवादाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एसपी गार्डन के पास एक अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बागबान मोहल्ला, मैनपुरी निवासी 42 वर्षीय सुमन लता पत्नी चंद्रशेखर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई शैलेन्द्र निगम ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवर पहुंचाया।
डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाही से आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal