समाधान दिवस के मौके पर कुंडा एसडीएम और कुण्डा सीओ द्वारा जनसुनवाई कर जनता की सुनी गईं की समस्याएं
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़ तहशील कुण्डा, में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुण्डा सीओ श्री अमरनाथ गुप्ता द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। इस दौरान आमजन द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।सीओ कुण्डा द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकरण में लापरवाही न बरती जाए। विशेष रूप से कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा से संबंधित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना, प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करना तथा शासन की सेवाओं को प्रभावी रूप से जनसामान्य तक पहुंचाना है।
ये भी पढ़ें रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर भीषण सड़क हादसा: टेंपो चालक की मौत, युवती घायल












