रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर भीषण सड़क हादसा: टेंपो चालक की मौत, युवती घायल

रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर भीषण सड़क हादसा: टेंपो चालक की मौत, युवती घायल

संवाददाता शिक्षा तिवारी

प्रतापगढ़ जनपद में रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर रविवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ब्रहमौली गांव के पास टेंपो और ट्रेलर ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में टेंपो में सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिला आरक्षियों की दोपहिया वाहन रैली का आयोजन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal