मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिला आरक्षियों की दोपहिया वाहन रैली का आयोजन

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिला आरक्षियों की दोपहिया वाहन रैली का आयोजन।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को किया गया रवाना।आज दिनांक 23.03.2026 को पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से महिला आरक्षियों की दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल के साथ संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।रैली के माध्यम से जनपदवासियों को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। साथ ही महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति सतर्क रहने एवं किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।।रैली निर्धारित मार्गों से होकर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए जन जागरूकता का संदेश प्रसारित करेगी।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ मां पटना देवी धाम में राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य जी के अथक प्रयास से हाई मास्ट लाइट लगाया गया 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया