थाना कोतवाली के शहर क्षेत्र में पैदल गश्त व सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

ईद-उल-फितर के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली के शहर क्षेत्र में पैदल गश्त व सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण।

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।  जनपद में ईद के त्योहार को शांति, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया गया।गश्त एवं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में सुरक्षा इंतजामों को परखा और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

• नमाज हेतु दिशा-निर्देश: महोदय ने स्पष्ट किया कि ईद की नमाज केवल निर्धारित ईदगाहों और मस्जिदों के भीतर ही अदा की जाएगी; सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज की अनुमति नहीं होगी। साथ ही संवेदन शील क्षेत्रों पर निगरानी की जारही थी। तथा मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी के माध्यम से निरंतर निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया गया ।

वहीं अराजक तत्वों पर अधिकारियों ने चेतावनी दी कि त्योहार की शांति भंग करने वाले या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और धर्मगुरुओं से बातचीत कर उनसे शांति व आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई ।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, एडीएम , क्षेत्राधिकारी नगर, उपजिलाधिकारी नगर, सीडीओ एवं जनपद के अन्य समस्त अधिकारी तथा कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें नंदगंज सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें