बसंतिक नवरात्रि में चकेरी धाम में भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

बसंतिक नवरात्रि में चकेरी धाम में भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी। गाजीपुर। पतित पावनी मां गंगा के तटवर्ती ग्राम चकेरी धाम स्थिति आदि शक्ति जगत जननी माता दुर्गा के मंदिर पर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। वहां की मान्यता है कि जो भी व्यक्ति नवरात्रि में मां दुर्गा के सामने अपना मत्था देखकर पूजन अर्चन करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन से ही प्रतिदिन भारी भीड़ होती है।

बताते हैं कि प्राचीन मंदिर गंगा के किनारे महाभारत कालीन एक पोखरा है जिसमें गंगा जी का पानी सदैव चक्कर काटता रहता है। उसके गहराई नापने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन पता नहीं चलता दो दशक पूर्व चकेरी धाम उसे समय सुर्खियों में आया जब धाम के मंहत संत त्रिवेणी दास महाराज ने लंबे ऊंचे चौड़े चबूतरे पर विशाल मंदिर का निर्माण कराकर जयपुर से 9 कुंतल वजन की संगमरमर से निर्मित भव्य मूर्ति मंगाकर स्थापित किया प्रत्येक नवरात्र श्रावण मास में दर्शन करने के लिए भीड़ लगती है रामनवमी और पूर्णमासी को विशाल मेला लगता है पास में शिव मंदिर श्री राम लक्ष्मण सीता सहित श्री हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है संत त्रिवेदी दास जी ने बताया कि यह एक सिद्ध स्थल है।

ये भी पढ़ें थाना कोतवाली के शहर क्षेत्र में पैदल गश्त व सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal