12 दिन बाद महिला हत्याकांड का खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार

12 दिन बाद महिला हत्याकांड का खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार

संवादाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 12 दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने सहन तिराहे पर दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिषभ निवासी दिल्हा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जो घटना से संबंधित अहम साक्ष्य माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि थाना कुर्रा क्षेत्र के दिल्हा गांव में 12 दिन पूर्व एक महिला की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा

ये भी पढ़ें बसंतिक नवरात्रि में चकेरी धाम में भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal