ब्लॉक बाबागंज टांडा मुरैनी मार्ग पर बकुलाही नदी मे पुल की सौगात मिलने से ग्रामीणों मे खुशी
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़ बाबागंज विधानसभा के दर्जनों ग्राम सभा के लोगो और स्कूली बच्चों को नदी पर पुल न होने से आवागमन मे हो रही है परेशानी बाबागंज ब्लाक की दो ग्राम पंचायतो टांडा से मुरैनी के बीच से होकर बहने वाली बकुलाही नदी पर पुल नही होने के कारण आए दिन बाइक सवार और साइकिल सवार स्कूली बच्चे गिर कर घायल होते रहते है ग्रामीणों की माने तो टांडा बाजार के सामने पुल का निर्माण होने से क्षेत्र के दर्जनों गांव की दूरी कई किलोमीटर कम हो जाएगी बीते कई वर्षो से क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समाचार पत्रो के माध्यम से बाबागंज विधायक विनोद सरोज से की जा रही थी लगातार पुल की मांग एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह विधायक विनोद सरोज के अथक प्रयास से पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने की जानकारी से क्षेत्रीय ग्रामीणों मे खुशी का माहौल












