पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर प्रशासन सख्त, जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर प्रशासन सख्त, जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

संवाददाता मुकेश कुमार

जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में जमाखोरी अथवा अवैध भंडारण के उद्देश्य से खरीद करने वाले व्यक्तियों को पेट्रोल, डीजल या अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति न की जाए। इसके साथ ही सभी पेट्रोल पंप संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि उनके प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे हर समय क्रियाशील रहें, ताकि आपूर्ति और बिक्री व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता को तुरंत पकड़ा जा सके। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता द्वारा जलेसर और अवागढ़ क्षेत्र में पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। वहीं अलीगंज एसडीएम जगमोहन गुप्ता, एसडीएम सदर श्वेता सिंह और एसडीएम जलेसर भावना विमल ने भी विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर की बारीकी से जांच की। जांच में सभी स्थानों पर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाए गए, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न होने की बात सामने आई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इसी तरह नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal