स्वाट टीम का बड़ा खुलासा, किराएदार ही निकला घर का चोर जेवरात समेत गिरफ्तार

स्वाट टीम का बड़ा खुलासा, किराएदार ही निकला घर का चोर जेवरात समेत गिरफ्तार

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

जनपद एटा में थाना कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए कीमती जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना का पूरा विवरण थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के पटियाली गेट निवासी अर्पित उर्फ गोपाल ने 14 मार्च 2026 को पुलिस को लिखित सूचना दी थी कि वह 5 मार्च को अपनी पत्नी और पुत्र के साथ पूर्णागिरी सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर गए थे।
घर से निकलते समय उनकी पत्नी अपने साथ केवल एक सोने की अंगूठी पहनकर गई थीं, जबकि बाकी सभी कीमती जेवरात घर की अलमारी में सुरक्षित रखे गए थे। पीड़ित के मकान की ऊपरी मंजिल पर स्वतन्त्र कुमार नामक युवक किराए पर रहता था, जिसके पास मुख्य गेट की दूसरी चाबी भी थी। 11 मार्च को जब परिवार वापस लौटा और 12 मार्च की शाम को अलमारी खोली गई, तो उसमें रखे सभी जेवरात गायब मिले। पूरे मामले में शक सीधे किराएदार स्वतन्त्र कुमार पर गया। मुकदमा दर्ज
पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में
मुअस0 123/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।
पुलिस की सटीक कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
कड़ी निगरानी और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आज सुबह करीब 11 बजे आवास विकास कॉलोनी के आउटर क्षेत्र से आरोपी स्वतन्त्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
नाम: स्वतन्त्र कुमार
पिता: अशोक कुमार
निवासी: कृष्णा नगर, पीपल अड्डा, थाना कोतवाली नगर, एटा
स्थायी पता: ग्राम सकरा, थाना अवागढ़, जनपद एटा
बरामदगी (चोरी का माल)
पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए, जिनमें शामिल हैं:
एक सोने का हार
दो सोने की चैन
एक जोड़ी कान के झाले
एक जोड़ी टॉप्स
दो जेंट्स अंगूठी
एक लेडीज अंगूठी
एक जोड़ी चांदी की पायल
तीन जोड़ी बच्चों के चांदी के खड़ुआ
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह मय टीम
उपनिरीक्षक एस.के. निगम (प्रभारी एसओजी) मय टीम
पुलिस का संदेश
पुलिस ने बताया कि इस तरह के मामलों में किराएदारों का सत्यापन कराना बेहद जरूरी है। सतर्कता बरतकर ही इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया