ओमान की खाड़ी में फंसी मैनपुरी की मर्चेंट नेवी इंजीनियर, 4 दिन बाद परिवार से संपर्क; खुद को बताया सुरक्षित

ओमान की खाड़ी में फंसी मैनपुरी की मर्चेंट नेवी इंजीनियर, 4 दिन बाद परिवार से संपर्क; खुद को बताया सुरक्षित

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद के किशनी नगर की 21 वर्षीय मर्चेंट नेवी इंजीनियर अंजलि आर्य इन दिनों ओमान की खाड़ी में फंसी हुई हैं। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के कारण उनका जहाज समुद्र के बीच रोक दिया गया है, जिससे वे वापस नहीं लौट पा रही हैं। चार दिन बाद परिवार से संपर्क होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली, हालांकि स्थिति को लेकर चिंता अभी भी बनी हुई है।ओमान की खाड़ी में रुका जहाज, 28 भारतीय शिप फंसे
अंजलि ने बताया कि वह एक महीने पहले गुजरात से एलपीजी लेने ईरान गई थीं। स्टेट ऑफ होर्मुज पार करने से पहले ही ईरान-इजरायल के बीच युद्ध शुरू हो गया, जिसके चलते उनका जहाज ओमान की खाड़ी में रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि इस समय भारत के कुल 28 जहाज वहां फंसे हुए हैं और सभी को बीच समुद्र में इंतजार करना पड़ रहा है।
ड्रोन निगरानी से बढ़ी चिंता, संपर्क पर मिली राहत
अंजलि के अनुसार उनके साथ का एक अन्य जहाज कतर की सीमा में खड़ा है, जहां ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इससे क्रू मेंबरों में चिंता का माहौल बना हुआ है। चार दिन बाद शुक्रवार शाम को व्हाट्सएप के जरिए परिवार से संपर्क होने पर परिजनों ने राहत महसूस की। अंजलि ने खुद को पूरी तरह सुरक्षित बताया है।
3 अप्रैल को रवाना होने की उम्मीद
भारत के अधिकारी जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए ईरान से लगातार संपर्क में हैं। अंजलि ने बताया कि युद्धविराम की स्थिति बनने पर 3 अप्रैल को जहाज के रवाना होने की संभावना है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो उनका जहाज अगले सप्ताह कांडला पोर्ट पहुंच सकता है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal