संग्रामगढ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अपहरण मे शामिल अपराधी की हुई गिरफ्तारी
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना संग्रामगढ़ पुलिस द्वारा अपहरण के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त विजय यादव को किया गया गिरफ्तार- पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी संग्रामगढ़ थाना प्रभारी संग्रामगढ़ श्री मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में उ0नि0 मुन्ना यादव मय हमराह का0 संगम लाल द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अन्तर्गत धारा 87/137(2) बीएनएस थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त विजय यादव पुत्र शिव बहादुर यादव निवासी टोडरपुर जलेसरगंज थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 20 वर्ष स्थायी पता ग्राम अचकवापुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्रान्तर्गत डाक बंगला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01. विजय यादव पुत्र शिव बहादुर यादव निवासी टोडरपुर जलेसरगंज थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 20 वर्ष स्थायी पता ग्राम अचकवापुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ । पुलिस टीम का विवरण-उ0नि0 मुन्ना यादव मय हमराह का0 संगम लाल थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़ ।












