कुंडा में टावर पर चढ़ी युवती से हड़कंप, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
जिला संवाददाता: अमित शुक्ला
प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र के फरेंदुपुर मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अज्ञात कारणों के चलते अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और देखने वालों का जमावड़ा लग गया।
भीड़ बढ़ने के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार युवती को समझाने में जुटी रही। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी भी की गई। काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी रहे। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं, जिससे लोगों में तनाव का माहौल बना रहा। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी।
फिलहाल युवती के टावर पर चढ़ने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।












