निश्चय नीति फाउंडेशन एवं यशोदा फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया
दैनिक चक्र न्यूज़ पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर


दिनांक 29 मार्च 2026 को निश्चय नीति फाउंडेशन ने यशोदा फाउंडेशन के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन वार्ड-55, जोन विजय नगर में किया। इस शिविर में 100 से अधिक लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया। यह कैंप विशेष रूप से जरूरतमंद एवं गरीब वर्ग के लोगों के लिए आयोजित किया गया था। शिविर के दौरान यशोदा फाउंडेशन की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही श्वसन संबंधी जांच हेतु पीएफटी (PFT) टेस्ट निःशुल्क किया गया, जिसमें सहयोग निखिल (Cipla Breathfree) द्वारा दिया गया। डेंटल जांच के लिए क्लोव डेंटल की ओर से मन्नू शर्मा ने सेवाएँ प्रदान कीं। इस शिविर में धीरज सिंह राजपूत, विवेक चौधरी एवं फोकसऑप्टिक्स की टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।शिविर के दौरान यशोदा फाउंडेशन की ओर से जीएम कॉर्पोरेट अफेयर्स सुरेश वली जी तथा विकास सिंह भदौरिया (मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग) मौजूद रहे। वहीं निश्चय नीति फाउंडेशन की ओर से निगम पार्षद संतोष राणा जी, प्रताप विहार चौकी से SI गौरव सिंह जी निश्चय गौतम जी, रोहित रावत जी, देवांश शर्मा जी, हर्षित सिंह जी, दीपांशु शुक्ला जी, रवि कुमार जी व अन्य की उपस्थिति रही। शिविर में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की अपेक्षा जताई। ऐसे ही ऐसा है जो लोग दूर अस्पताल में जा नहीं पाते ऐसे ही फाउंडेशन द्वारा उन लोगों को भी अपने चेक अप में सुविधा मिली और लोगों के चेहरे पर हंसी की लहर दौड़ी सबसे ज्यादा वृद्धि और ऐसा है लोगों ने शिविर में जाकर चेकअप कराया दैनिक चक्र न्यूज़ कैमरामैन के साथ संवादाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा












