जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान,कई वाहनों की हुई जांच, नियमों का पालन न करने वाले चालको दी कड़ी चेतावनी।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशानुसार कोतवाली देहात प्रभारी पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में आज कटरा मेदनीगंज चौराहा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि
इस अभियान में चौकी प्रभारी अवधेश सिंह, उपनिरीक्षक रमाशंकर त्रिपाठी, कांस्टेबल विजय बहादुर, पीआरडी जवान मनोज कुमार मिश्रा एवं होमगार्ड प्रभावती देवी ने मिलकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की। चेकिंग के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की विशेष रूप से जांच की गई। हालांकि पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। इस दौरान कुछ वाहनों के चालान भी किए गए।अभियान के चलते चौराहे पर कुछ समय के लिए हलचल रही, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम बताया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनी रहे।












