हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित ₹25,000-₹25,000 के इनामिया 02 अभियुक्त गिरफ्तार।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना दिलीपपुर पुलिस की कार्यवाही, हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित ₹25,000-₹25,000 के इनामिया 02 अभियुक्त प्रकट नाथ मन्दिर के पास से गिरफ्तार।। दिनांक 08.07.2025 को रात्रि वादी बारघाट से अपने घर लौटते समय ग्राम छीटपुर स्थित सतीमाई की बाग में पूर्व से घात लगाए बैठे नामजद व अन्य अज्ञात अभियुक्तों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से लाठी-डंडा आदि से हमला कर घायल कर दिया गया। शोर सुनकर ग्रामीणों के आने पर अभियुक्तगण वादी की जेब में रखे रुपये एवं गले में पहनी सोने की चैन छीनकर धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में थाना दिलीपपुर में मु0अ0सं0 120/25 धारा 3(5)/115 (2)/352/351 (3)/109 (1) BNS बनाम 05 नामजद व 4-5 अज्ञात लोग के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया ।।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण/ नेतृत्व में थाना प्रभारी दिलीपपुर श्री बलराम सिंह मय हमराह उ0नि0 रमिल कुमार, उ0नि0 पंकज वर्मा, हे0का0 सुभाष विश्वकर्मा, का0 जगदीश प्रसाद, का0 राजेश कुमार यादव, का0 आनन्द प्रकाश यादव, म0का0 किरन, म0का0 संगीता मय चालक हे0का0 हरिकेष यादव व प्रभारी स्वाट/ सर्विलांस टीम श्री उ0नि0 अमित कुमार चौरसिया मय हमराह का0 सुर्यप्रताप सिंह द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 120/25 धारा 3(5)/115 (2)/352/351 (3)/109 (1) BNS थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित ₹25,000-₹25,000 के ईनामिया 02 वांछित अभियुक्तों, 01. राजा उर्फ शनि गौतम पुत्र लालजी गौतम उम्र करीब 20 वर्ष, 02. प्रियांशु उर्फ अर्जुन पुत्र लालजी गौतम उम्र करीब 18 वर्ष समस्त निवासी ग्राम छीटपुर थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ को थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रकट नाथ मन्दिर के पास के पास से गिरफ्तार किया गया।।












