जनपद एटा में टप्पेबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शातिर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को अपनी बातों में उलझाकर उसके कानों के कुंडल उतरवा लिए।

जनपद एटा में टप्पेबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शातिर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को अपनी बातों में उलझाकर उसके कानों के कुंडल उतरवा लिए।

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत श्याम विहार कॉलोनी की निवासी है। वह थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव पुठिया से अपने एक रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे टप्पेबाजों ने महिला को अपना निशाना बना लिया। बदमाशों ने बड़ी ही चालाकी से महिला को मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया और उसे इधर-उधर घुमाते रहे। काफी देर तक बातचीत के जाल में उलझाए रखने के बाद उन्होंने महिला से उसके कानों के कीमती कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। जब महिला को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए। वह मौके पर ही फूट-फूटकर रोने लगी। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सबसे अहम बात यह रही कि टप्पेबाजों की पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें