दिनदहाड़े भैंस चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने पीछा कर तीन आरोपियों को दबोचा

दिनदहाड़े भैंस चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने पीछा कर तीन आरोपियों को दबोचा

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े भैंस चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है, जहां सतर्क ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया। घटना गांव नगला अन्निया के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मैक्स पिकअप वाहन में भैंस लादकर मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी आसपास के ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पीछा शुरू कर दिया। ग्रामीणों की सक्रियता के चलते कुछ ही दूरी पर पिकअप को रुकवा लिया गया। मौके पर गुस्साए लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, साथ ही पशुओं से भरी मैक्स पिकअप को भी कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें