प्रतापगढ़ में आज भव्य रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं में उत्साह

प्रतापगढ़ में आज भव्य रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं में उत्साह

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। जिले में आज युवाओं के लिए एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला आनंद पांडे जी कुंडा परानूपुर के सौजन्य से “हरे राम हरे कृष्णा” आईटीआई कॉलेज, दशरथपुर रोड, पट्टी में आयोजित हो रहा है, जहां सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं, जो युवाओं का इंटरव्यू लेकर उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। आयोजन स्थल पर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से पहले ही पहुंच रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह 9:30 बजे तक पहुंचने की अपील की गई है, ताकि सभी अभ्यर्थी समय पर इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हो सकें। इस आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से बेरोजगारी कम होगी और युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनेगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal