नवागत एसएसपी इलामारन ने संभाला कार्यभार पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत
संवाददाता मुकेश कुमार
एटा। जनपद में नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में इलामारन जी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। बुधवार को नवागत एसएसपी पुलिस लाइन्स स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से जिले का चार्ज लिया। इस दौरान पुलिस महकमे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एडिशनल एसपी श्वेताभ पाण्डेय, एएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह, सीओ अलीगंज राजेश सिंह, सीओ संजय सिंह, सीओ नीतीश गर्ग, सीओ सिटी कीर्तिका सिंह और सीओ सदर संकल्प दीप सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। नवागत एसएसपी इलामारन ने अधिकारियों से प्रारंभिक जानकारी लेते हुए जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, जनता की सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया












