दबंगों की कथित वसूली और झूठे मुकदमे की धमकी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

दबंगों की कथित वसूली और झूठे मुकदमे की धमकी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

संवादाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी (एलाऊ)। थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम इमलिया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 22 वर्षीय युवक राहुल ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों द्वारा अवैध वसूली और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। मृतक के भाई आदेश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव की निवासी पूजा, उसकी मां लवली और पिता सदानंद ने राहुल को छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। परिजनों के अनुसार, लगातार मिल रही धमकियों के चलते राहुल काफी समय से तनाव में था। परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बीती रात राहुल को डरा-धमकाकर उससे करीब 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी, सोने का ‘ओम’ और चांदी की पायल जबरन छीन ली। इतना ही नहीं, कथित तौर पर जेवर और नकदी लेने के बाद भी आरोपी 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। इसी दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर राहुल ने देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिवार ने थाना एलाऊ में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 22 वर्षीय राहुल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की