Jhansi: आकाशीय बिजली गिरने से 16 बकरियों की मौत, ग्रामीणों ने मांगी आर्थिक मदद

बिजना में आकाशीय बिजली गिरने से 16 बकरियों की मौत, ग्रामीणों ने मांगी आर्थिक मदद

संवाददाता: अनिल कुशवाहा. झांसी: तहसील टहरौली के अंतर्गत ग्राम बिजना में सोमवार दोपहर लगभग 3:00 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ी घटना सामने आई है। अचानक गिरी बिजली की चपेट में आकर कुल 16 बकरियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमोद यादव की 8, हरिसिंह यादव की 5 और दिनेश यादव की 3 बकरियां इस हादसे में मारी गईं। हादसे के वक्त बकरियां खेत में चर रही थीं, जबकि उन्हें चराने वाले व्यक्ति बाल-बाल बच गए।

ग्रामीणों ने बताया कि जिन परिवारों की बकरियां मरी हैं, उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर है। यह लोग अपने परिवार का भरण-पोषण इन्हीं बकरियों के सहारे करते थे। अब आय का एकमात्र साधन छिन जाने से इन परिवारों पर संकट गहराता जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ितों को उचित मुआवजा और तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए, जिससे वे इस संकट से उबर सकें।

यह घटना यह भी दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम जनित आपदाएं किस प्रकार गरीब परिवारों को गहरा आघात पहुंचाती हैं।

ये भी पढ़ें Etah:आधार कार्ड संशोधन में देरी पर डाककर्मी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की