Etah:आधार कार्ड संशोधन में देरी पर डाककर्मी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

आधार कार्ड संशोधन में देरी पर डाककर्मी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

संवादाता अमन अहमदएटा, गांधी मार्केट:शहर के व्यस्त गांधी मार्केट स्थित डाकघर में मंगलवार को आधार कार्ड संशोधन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सर्वर डाउन होने पर डाककर्मी द्वारा प्रतीक्षा करने की बात कहे जाने पर दो युवकों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

घटना में गंभीर रूप से घायल डाककर्मी सोमेश कुमार को तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना का विवरण:

लालपुर निवासी रामनरेश के अनुसार, उसका बेटा सोमेश गांधी मार्केट स्थित डाकघर में कार्यरत है और आधार कार्ड संबंधित काम देखता है। मंगलवार को, जब वह रोज की तरह अपने कार्य में व्यस्त था, तभी दो युवक बाइक पर सवार होकर डाकघर पहुंचे। उन्होंने आधार संशोधन कराने की बात कही।

सोमेश ने बताया कि फिलहाल सर्वर डाउन है, फॉर्म भरकर दे दें, सर्वर आते ही काम कर दिया जाएगा। इसी बात पर दोनों युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनमें से एक ने चाकू निकालकर सोमेश के सिर पर कई बार हमला कर दिया।

घटना के बाद अफरा-तफरी:

चाकू के वार से लहूलुहान हुए सोमेश जमीन पर गिर पड़े। अन्य कर्मचारियों ने शोर मचाया और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया: हमले में घायल डाक कर्मचारी का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें सुल्तानपुर के व्यापारी की लखनऊ में गला रेतकर निर्मम हत्या

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें