महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ में भी बनेगा औद्योगिक पार्क, यूपीडा टीम ने किया स्थल निरीक्षण
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा, प्रतापगढ़। तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस के पास औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। रायगढ़ में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया।
लखनऊ से आई टीम ने गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित प्रस्तावित भूमि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ए आई एसडीएम सर्वेश यादव के नेतृत्व में टीम ने गांव पहुंचकर भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग और अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया। इस दौरान कुंडा एसडीएम वाचस्पति सिंह भी मौजूद रहे।
अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी। उल्लेखनीय है कि पहले से ही प्रतापपुर चेरगढ़ क्षेत्र में औद्योगिक पार्क प्रस्तावित है। ऐसे में रायगढ़ को भी इस योजना में शामिल किए जाने से पूरे क्षेत्र में रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि औद्योगिक पार्क बनने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
आगे भी पढ़े महेशगंज CHC में डॉक्टरों की लापरवाही, 11 बजे तक नहीं पहुंचे चिकित्सक जिला संवाददाता अमित शुक्ला












