एटा: उरई पुलिस को बड़ी कामयाबी

उरई पुलिस को बड़ी कामयाबी , 25 हजार की इनामी महिला नीलू परिहार गिरफ्तार

संवाददाता विष्णु दत्त रावत उरई (जालौन): उरई कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रही 25 हजार रुपये की इनामी महिला नीलू परिहार को गिरफ्तार कर लिया है। नीलू परिहार पिछले लगभग दो वर्षों से फरार थी और उसके खिलाफ उरई कोतवाली में भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस को उसकी तलाश लंबे समय से थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नीलू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई को क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में पुलिस की अहम सफलता के रूप में देखा जा रहा है। उरई कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून से भागने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें एटा में कुत्ते-बंदर कर रहे रोज 150 लोगों पर हमला

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की