महाकाल थाना पुलिस ने एक शातिर ठग( जो अपने आप को iAS का अधिकारी बता रहा है) को गिरफ्तार किया।

महाकाल थाना पुलिस ने एक शातिर ठग( जो अपने आप को iAS का अधिकारी बता रहा है) को गिरफ्तार किया।

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

महाकाल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया है। जिसने विआईपी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बताया। यह घटना इस प्रकार रही। 06/0 4/ 2026 को आरोपी, अतुल कुमार निवासी द्वारकापुरी दिल्ली ने जिला सत्कार कार्यालय उज्जैन में संपर्क कर सुबह को मिनिस्ट्री ऑफ़ सिविल एविएशन में जॉइंट सेक्रेटरी बताया। आरोपी ने अपनी फर्जी पहचान की धौंस दिखाते हुए, दिनांक 11/04/2026 को सर्किट हाउस मैं दो कक्ष आरक्षित करने और विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती अनुमति के लिए आग्रह किया था। वही दिनांक 11/04/2026 शनिवार को जब आरोपी सर्किट हाउस पहुंचा तो वहां तैनात लायजनिगं अधिकारी द्वारा आधिकारिक परिचय पत्र, मांगे जाने पर वहां टालम टोल बातें करता रहा। और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार और बहस करने लगा। संदेह होने पर जब प्रशासन ने दिल्ली मैं संपर्क कर सत्यापन किया तो पाया गया कि इस नाम का कोई भी अधिकारी वहां पदस्थ नहीं है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 118/ 2026 धारा204,319 (2)BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिस पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें