थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 साइकिल बरामद।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 14.04.2026 को वादी श्री पवन शर्मा पुत्र रमेश शमां नि० 6/5 #02 राजेन्द्र नगर साहिबाबाद गाजियाबाद द्वारा धाना शालीमार गार्डन गाजियाबाद पर लिखित तहरीर दी और बताया कि 08.04.2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी साइकिल चोरी कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शालीमार गार्डन पर धारा 303(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में दिनांक 15.04.2026 को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त अरुण पुत्र राजेन्द्र निवासी म०न० 1 गली न० 1 करदमरपुरी नियर शानि बाजार चौक थाना ज्योति नगर दिल्ली उम्र 22 वर्ष प्रेम गली राजेन्द्र नगर से मय चोरी की 01 साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि साहब यह साईकिल मैंने करीब एक सप्ताह पहले राजेन्द्र नगर से० 2 गाजियाबाद से चोरी की थी आज मैं इस साईकिल को बेचने जा रहा था कि आपने पकड लिया।
गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पताः-अरुण पुत्र राजेन्द्र निवासी म०न० 1 गली न० 1 करदमरपुरी नियर शानि बाजार चौक थाना ज्योति नगर दिल्ली उम्र 22 वर्ष बरामदगी का विवरण:-चोरी की 01 साइकिल बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-अभियुक्त अरुण उपरोक्त के विरुद्ध थाना शालीमार गार्डन गाजियाबाद में साईकिल चोरी करने व चोरी का माल बरामद होने के सम्बन्ध में 01 अभियोग पजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम।












