थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित 01अभियुक्त गिरफ्तार ।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के अंतर्गत आने वाला थाना खोड़ा पुलिस कार्यवाही का विवरणः दिनांक 10.12.25 को थाना खोड़ा पर वादिया ने लिखित तहरीर दी और बताया कि मेरी नाबालिग बेटी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने छेड़खानी की है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खोडा पर धारा 74 बीएनएस व 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में पीड़िता के वयान, मेडिकल रिपोर्ट आदि अन्य साक्ष्यों से ज्ञात हुआ कि नाबालिग पीडिता के साथ किसी अज्ञात शख्स ने पीडिता को बहला-फुसलाकर वादिया के मकान से थोड़ी दूर ले जाकर दुष्कर्म किया है। मैनुअल इनपुट, सीसीटीवी केमरों आदि से अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया एवं धारा 74 बीएनएस व 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के बजाय धारा 65 (2)/137(2)/76 बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट की घटना का होना पाया गया। आज दिनांक 15.04.26 को थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर सुनील कुमार रस्तोगी पुत्र गुलाब राय रस्तोगी नि० गोपाल विहार शारदा कालोनी थाना बिलासपुर जनपद रामपुर हाल पता शशि गार्डन नियर सब्जी मण्डी मस्जिद थाना पांडव नगर दिल्ली उम्र करीब 46 वर्ष को गुर्जर गेट के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मैं जनपद रामपुर का रहने वाला हूँ यहाँ अपने परिवार के साथ शशि गार्डन दिल्ली में किराये पर रहता हूँ। मेरे 05 बच्चे हैं मेरी पत्नी का देहान्त हो गया है। पत्नी का देहान्त हो जाने के बाद मैं एकदम अकेला सा हो गया था। कुछ मानसिक विकृति का भी शिकार हो गया हूँ। जब भी किसी लड़की को देखता हूँ तभी मेरे दिमाग में गलत खयालात आते रहते थे। इससे पूर्व में भी एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका हूँ। दिनांक 09.12.25 को मैं शिव पार्क खोड़ा में एक दुकान पर खड़ा हुआ था तभी वहाँ एक लड़की कुछ सामान लेने आयी थी। मैं उसे बहला-फुसलाकर एक बन्द पड़े मकान में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1. सुनील कुमार रस्तोगी पुत्र गुलाब राय रस्तोगी नि० गोपाल विहार शारदा कालोनी थाना बिलासपुर जनपद रामपुर हाल पता शशि गार्डन नियर सब्जी मण्डी मस्जिद थाना पांडव नगर दिल्ली उम्र करीब 46 वर्ष। गिरफ्तार अभियक्त का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना खोडा पर उक्त सम्बन्ध में 01 अभियोग व छेडखानी के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना खोडा पुलिस टीम।












