थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म कराने के अभियोग में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार ।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाला थाना कौशांबी पुलिस की कार्यवाही का विवरणः – दिनांक 03.04.2026 को वादिया द्वारा थाना कौशाम्बी पर लिखित तहरीर दी और बताया कि अभियुक्त अवनीत द्वारा वादिया की पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व वादिया की पुत्री के गर्भवती होने के सम्बंध में तहरीर दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 69 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना से वादिया की पुत्री का नाबालिग (17 वर्ष) होना पाया तथा अभियोग में धारा 64(2) M, 351(2) बीएनएस व 5J (2), 5L/6, 16/17 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्ता लक्ष्मी देवी पत्नी रविश कुमार का नाम प्रकाश में आया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए अभियुक्त व अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे। जिसके क्रम में आज दिनांक 15.04.2026 को थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्ता लक्ष्मी देवी पत्नी रविश कुमार निवासी वार्ड नम्बर 09 शिव मन्दिर के पास गांव व कस्बा श्रीरामपुर अकबरनगर थाना अकबरनगर जनपद भागलपुर हाल पता भोवापुर थाना कौशाम्बी गाजियाबाद उम्म्र करीब 25 वर्ष को कौशाम्बी से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्ता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मेरी ननद का लडका है जो कि हमारे साथ भोवापुर में रह रहा था तथा मेरे पति के साथ ही रुबरु होटल में काम करता था हमारे कमरे की बराबर वाले कमरे मे पीड़िता की मां अपने बच्चो के साथ रहती थी। पीड़िता के पिता बीमार रहते है वह लगातार अस्पताल में एडमिट है और पीडिता की माँ कोठियों में काम करने जाती है। पीडिता अपने कमरे पर अकेली रहती थी। जिससे पीडिता की मेरी ननद के लडके अवनीत से दोस्ती हो गई थी। अवनीत ने यह बात मुझे बताई थी तब मैं पीडिता की माँ के कोठियो मे काम करने चले जाने पर अवनीत को लेकर पीड़िता के कमरे पर चली जाती थी और अवनीत व पीडिता की मुलाकात करवाती थी। मेरे कहने पर अवनीत ने पीडिता के साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे। जिससे वो गर्भवती हो गयी थी पीडिता की माँ को पीडिता के गर्भवती होने का पता चलने पर पीडिता की मां से अवनीत की शादी पीडिता से कराने का वादा किया था। लेकिन पीडिता की माँ द्वारा पुलिस में शिकायत करने पर हम भाग गये थे । अवनीत इस समय कहाँ है मुझे नहीं पता। गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पताः-लक्ष्मी देवी पत्नी रविश कुमार निवासी वार्ड नम्बर 19 शिव मन्दिर के पास गांव व कस्बा श्रीरामपुर अकबरनगर थाना अकबरनगर जनपद भागलपुर हाल पता भोवापुर थाना कौशाम्बी कमि० गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कौशाम्बी पर 01 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना कौशाम्बी पुलिस टीम।












