जनपद एटा के सुन्ना गांव के पास सर्विस रोड पर लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, चालक गंभीर घायल

जनपद एटा के सुन्ना गांव के पास सर्विस रोड पर लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, चालक गंभीर घायल

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सुन्ना नहर के पास सर्विस रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब लकड़ी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कंडक्टर सुरक्षित बच गया। बताया जा रहा है कि ट्रक नंबर UP 82 T 6825 में सफेदा की लकड़ी भरी हुई थी और यह कासगंज से हरियाणा की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक सुन्ना नहर के पास सर्विस रोड पर पहुंचा, अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। हादसे में चालक सचिन पुत्र हरिओम निवासी सुन्ना, थाना पिलुआ के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं कंडक्टर शिवम पुत्र रामजीलाल निवासी गुलाबपुर पूरी तरह सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal