बाघराय थाने का पुलिस कप्तान द्वारा औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बाघराय थाने का पुलिस कप्तान द्वारा औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा

प्रतापगढ़। बाघराय थाना में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। एसपी ने थाना प्रभारी एवं मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि जनता से बेहतर व्यवहार बनाए रखें तथा शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने रिकॉर्ड रजिस्टर, अपराध विवरण और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था की स्थिति और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर भी चर्चा की गई। पुलिस कप्तान ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

इस मौके पर थाने के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal