थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा अर्टिका कार चालक द्वारा कार को तेजी व लापरवाही से चलाकर स्कूटी में टक्कर मारने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01अर्टिगा गाडी बरामद ।

थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा अर्टिका कार चालक द्वारा कार को तेजी व लापरवाही से चलाकर स्कूटी में टक्कर मारने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01अर्टिगा गाडी बरामद ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 19.04.2026 को वादी श्री रामकृष्ण यादव पुत्र चुमित यादव निवासी वसुंधरा ने थाना इन्दिरापुरम पर लिखित तहरीर दी और बताया कि मेरा बेटा अपने अन्य दोस्तो के साथ स्कूटी से कनावनी की तरफ जा रहे थे इसी दौरान सामने से आ रही एक अर्टिका कार न0 UP14QT 7860 ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार सभी बच्चे घायल हो गये जिन्हे तत्काल इलाज हेतु लिक्रास्ट अस्पताल वसुंधरा सेक्टर 4 में भर्ती कराया गया जहा डाक्टरों द्वारा साकिब पुत्र शमशाद निवासी कनावनी आयु लगभग 10 वर्ष को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य घायल बच्चे अंश आयु 14 वर्ष, गोलू आयु 11 वर्ष, सत्यम उम्र 11 वर्ष की हालत गम्भीर है।  प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इन्दिरापुरम पर धारा धारा 281/125बी/106 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी। जिसके क्रम में आज दिनांक 20.04.2026 को थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा पुलिस गश्त के दौरान उपरोक्त घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त शाहिल पुत्र अंजुम परवेश नि० राजा मस्जिद के पास पानी फिल्टर के सामने इकराम नगर थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि साहब मैं रैपिडो में ड्राइवर हूँ दिनांक 19.04.2026 को मैं अपनी राइड लेकर कनावनी पुस्ता रोड से जा रहा था तभी पीर मंदिर के पास मेरी कार अचानक अनियंत्रित हो गई जिसे मैंने काफी नियंत्रित करने की कोशिश करी परन्तु मेरी गाडी की स्पीड काफी होने के कारण सामने से आ रही एक स्कूटी में टक्कर लग गयी जिसमें 04 लोग थे जिनके काफी चोट आयी थी। वहाँ काफी संख्या में भीड़ इक्कठी हो जाने से मैं डर के भाग गया था। साहब मुझसे गलती हो गयी माफ कर दो।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताःशाहिल पुत्र अंजुम परवेश नि० राजा मस्जिद के पास पानी फिल्टर के सामने इकराम नगर थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासःगिरफ्तार अभियुक्त शाहिल के विरुद्ध थाना इन्दिरापुरम पर उपरोक्त घटना के सम्बंध में (01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम,थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें