जिला गौतमबुधनगर, त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित समय सारणी जारी

जिला गौतमबुधनगर, त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित समय सारणी जारी

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 20 अप्रैल, 2026जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) गौतमबुद्धनगर ने बताया कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम संशोधित समय सारिणी के अनुसार कराया जाएगा। इस क्रम में 21 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 तक मतदाताओं का डी डुप्लीकेशन एवं कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही की जाएगी। इसके उपरांत 29 मई 2026 से 09 जून 2026 तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची डाउनलोडिंग तथा फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य संपन्न किया जाएगा एवं 10 जून 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें