थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 78 पुडिया स्मैक कुल वजन 6.24 ग्राम व कुल 7800 रूपये बरामद।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 19.4.2026 को थाना शालीमार गार्डन कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ को बेचने वाला 01 अभियुक्त आसिफ पुत्र कमरे आलम निवासी मदरसे वाली गली विक्रम एन्केलव थाना शालीमार गार्डन कमि० गा०बाद उम्र करीब 27 वर्ष 78 पुडिया स्मैक कुल वजन 6.24 ग्राम व कुल 7800 रूपये सहित तिकौना पार्क वाली गली बंगाली कालोनी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पछताछ का विवरण:-अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि साहब मैं यह स्मैक दिल्ली से किसी अज्ञात व्यक्ति से जिसका मैं नाम पता नहीं जानता उससे लाता हूँ और ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए छोटी-छोटी पुडिया बनाकर गाजियाबाद, न्यू सीमापुरी, सीमापुरी दिल्ली के आसपास नशा करने वाले लोगो को बेचता हूँ। आज मैं स्मैक बेचने के लिए ही जा रहा था कि पुलिस द्वारा चैकिंग में पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
आसिफ पुत्र कमरे आलम निवासी मदरसे वाली गली विक्रम एन्केलव थाना शालीमार गार्डन कमि० गा०बाद उम्र करीब 27 वर्ष
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बरामदगी का विवरण:-78 पुडिया स्मैक कुल वजन 6.24 ग्राम व कुल 7800 रूपये बरामद ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमःथाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम।












