थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया, कब्जे से 32 बोर की एक देशी पिस्टल, 315 बोर का एक देशी तमंचा व 315 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद।

थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया, कब्जे से 32 बोर की एक देशी पिस्टल, 315 बोर का एक देशी तमंचा व 315 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

घटना का विवरणः- दिनांक 09.04.2026 को वादिनी श्रीमती शीतल चौहान पत्नी जितेन्द्र चौहान,निवासी- बम्हैटा ओम गेट, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादिनी के पति जितेन्द्र चौहान की गोली मारकर हत्या कर देने तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को नाले में फेंक देने के सम्बन्ध में थाना कविनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर सख्त कार्रवाई,कार्यवाही का विवरणः- उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए श्रीमान सूर्यबली मौर्य सहायक पुलिस आयुक्त कवि नगर एवं अपराध शाखा की संयुक्त टीम घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। सभी टीमों के अथक प्रयास, लोकल इनपुट, सीसीटीवी कैमरे व मुखबिर की सूचना के आधार पर  दिनांक 19.04.2026 को महागुन सोसायटी के पीछे वाले कच्चे रास्ते पर चौकी औद्योगिक क्षेत्र से प्रकाश में आये निम्नलिखित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया व एक बाल अपचारी को ओम गेट के सामने सर्विस रोड (चौकी औद्योगिक क्षेत्र) से संरक्षण में लिया गयाः

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः

1. गौरव पुत्र वीरेन्द्र, निवासी ग्राम छलेशर, थाना गोदा, जिला अलीगढ़। (हाल पताः ओम गेट के पास, ग्राम बम्हैटा, थाना वेव सिटी, कमिश्नरेट गाजियाबाद), उम्र 22 वर्ष।

2. बॉबी पुत्र बदन पाल, मूल पताः ग्राम हाजीपुर, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़। (हाल पताः ओम गेट के पास, ग्राम बम्हैटा, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद), उम्र- 38 वर्ष।

3. विशान्त पुत्र बॉबी, मूल पताः ग्राम हाजीपुर, थाना सिम्भावली, जिला हापुड़। (हाल पताः ओम गेट के पास, ग्राम बम्हैटा, थाना वेव सिटी, कमिश्नरेट गाजियाबाद), उम्र 19 वर्ष।

4. एक बाल अपचारी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त गौरव ने पूछताछ में बताया कि, “साहब! जितेन्द्र उर्फ कालू मेरा फुफेरा भाई था, जिसने मेरी बहन के साथ गलत सम्बन्ध बनाने की नीयत से जबरदस्ती उस पर हमला किया था तथा मेरी माता के साथ भी यही प्रयत्न किया था। मेरे द्वारा विरोध करने पर जितेन्द्र ने मेरे साथ मारपीट की थी। जितेन्द्र उर्फ कालू ने एक बार जागरण कराया था, वहां पर भी उसने मेरे साथ मारपीट की व मुझे बेइज्जत किया था, जिससे मैं काफी दिनों से उसे निपटाने (मारने) की फिराक में था। फिर मुझे पता चला कि जितेन्द्र ने अपने भांजे विशान्त की पत्नी के साथ भी गलत सम्बन्ध बनाने के लिये जबरदस्ती की थी। इस बात से विशान्त, उसका पिता बॉबी व विशान्त का भाई भी काफी परेशान व गुस्से में थे। हम चारों ने मिलकर यह प्लान बनाया कि जितेन्द्र उर्फ कालू हमारे परिवारों के साथ इसी प्रकार की घटनाएं करता रहेगा,  इसलिए इसे मारना होगा। हमने 7/8 फरवरी 2026 को भी जितेन्द्र को मारने का प्लान बनाया था, तब जब वह स्कूटी से जा रहा था, हमने उस पर गोली चलाई थी लेकिन उसे गोली लगी नहीं और वह बच गया। फिर हम चारों दिनांक 09.04.2026 को जितेन्द्र को मारने के लिये इकट्ठे हुए।  प्लान के मुताबिक विशान्त को डायमण्ड फ्लाई ओवर के पास लिटा दिया गया और विशान्त के भाई ने जितेन्द्र उर्फ कालू को फोन कर वहाँ यह कहकर बुलाया कि ‘मामा, विशान्त दारू पीकर पड़ा है, आप जल्दी आ जाओ।’ कुछ देर बाद ही जितेन्द्र वहाँ आ गया। जैसे ही जितेन्द्र ने विशान्त को उठाने की कोशिश की, तभी विशान्त ने अपने हाथ में रखी पिसी हुई लाल मिर्च उसकी आँखों में झोंक दी। जितेन्द्र मिर्च लगने के कारण तिलमिलाने लगा, तभी मौके का फायदा उठाकर मैंने पिस्टल से जितेन्द्र को दो-तीन गोलियां मारी। दो गोली जितेन्द्र को लगीं, जिससे वह लड़खड़ाकर नाले में गिर गया। जितेन्द्र नाले से निकलने की कोशिश कर रहा था, जिस पर बॉबी ने तमंचे से तीन गोलियां मारीं।उसके बाद हम चारों मौके से भाग गये। भागते समय रास्ते में औद्योगिक क्षेत्र की झाड़ियों में हमने पिस्टल व तमंचे को छिपाकर रख दिया था और जितेन्द्र का मोबाइल रास्ते में ही फेंक दिया था। पिस्टल व तमंचा हमने आपको बरामद करा दिया है। अन्य अभियुक्तों ने भी अभियुक्त गौरव की बात का समर्थन किया।

बरामदगीः

.32 बोर की एक देशी पिस्टल

315 बोर का एक देशी तमंचा

.315 बोर का एक खोखा कारतूस

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1. स्वाट टीम नगर जोन, कमिश्नरेट गाजियाबाद।

2. पुलिस टीम थाना कविनगर, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें