सहारनपुर मे बेहट में रंगदारी गिरोह पर शिकंजा: थाना बेहट पुलिस ने वांछित अभियुक्त दबोचा, मोबाइल बरामद
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर सहारनपुर।
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेहट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बेहट क्षेत्र में क्रेशर मालिकों व खनन पट्टाधारकों से रंगदारी वसूली के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी पर आरोप है कि वह क्षेत्र में सक्रिय होकर क्रेशर संचालकों और पट्टे धारकों से अवैध रूप से धन उगाही (रंगदारी) करता था, जिससे स्थानीय कारोबारियों में भय का माहौल बना हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सघन अभियान चलाया और मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जो मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में किसी भी प्रकार की रंगदारी, अवैध वसूली और आपराधिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जो पुलिस की सक्रियता और अपराध नियंत्रण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।












