UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों का दबदबा, सीतापुर की शिखा वर्मा टॉपर

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों का दबदबा, सीतापुर की शिखा वर्मा टॉपर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। शाम 4:00 बजे प्रयागराज स्थित परिषद मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की आधिकारिक घोषणा की गई।

इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया है। सीतापुर जिले की शिखा वर्मा ने प्रदेश में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं नंदनी गुप्ता और श्रिया वर्मा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सुरभि यादव और पूजा पाल ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है।

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूलों और घरों में जश्न का माहौल देखने को मिला। सफल छात्र-छात्राओं को बधाइयों का तांता लग गया है।

UPMSP की ओर से बताया गया कि इस बार भी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की गई है। छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें पट्टी में पुलिस की नाक के नीचे लाखों की चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal