पट्टी में पुलिस की नाक के नीचे लाखों की चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
पट्टी थाना क्षेत्र की रूर चौकी से सटे गांव फतेहपुर (तिवारीपुर) गांव में देर रात चोरों ने बेखौफ होकर एक घर को निशाना बना लिया और करीब 10 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए।। फतेहपुर निवासी राजन तिवारी (पुत्र शीतला प्रसाद तिवारी) के घर में चोर पीछे के रास्ते से घुसे और आराम से वारदात को अंजाम देकर निकल गए। सुबह जब परिवार की आंख खुली, तो घर का नजारा देख होश उड़ गए—सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात गायब थे।।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी वारदात के दौरान पुलिस को भनक तक कैसे नहीं लगी? क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।। सूचना के बाद रूर चौकी प्रभारी विजय यादव मौके पर पहुंचे और जांच का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीणों में डर और आक्रोश साफ नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस चोरी का खुलासा कितनी जल्दी कर पाती है।।












