रानीगंज क्षेत्र में होमगार्ड्स परीक्षा को लेकर सुरक्षा का रिहर्सल निरीक्षण।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
आज दिनांक 23.04.2026 को क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा आगामी होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा के दृष्टिगत रिहर्सल ड्यूटी का निरीक्षण किया गया।। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, चेकिंग व्यवस्था एवं आपसी समन्वय का गहन जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।।क्षेत्राधिकारी महोदय ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने, अभ्यर्थियों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।। इसके अतिरिक्त, परीक्षा अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं निर्बाध रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।।












