स्पोर्ट्स ड्रेस पाकर खिले बच्चों के चेहरे

स्पोर्ट्स ड्रेस पाकर खिले बच्चों के चेहरे

संवाददाता सुमित मिश्रा

कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उतरार में गुरुवार को बच्चों के लिए खास खुशी का दिन रहा, जब विद्यालय में 45 बच्चों को नई स्पोर्ट्स ड्रेस वितरित की गई। ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर उत्साह से गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्रा स्वयं विद्यालय पहुंचे और बच्चों को अपने हाथों से स्पोर्ट्स ड्रेस प्रदान की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद अत्यंत आवश्यक है। अब सभी बच्चे प्रत्येक शनिवार को स्पोर्ट्स ड्रेस पहनकर विद्यालय आएंगे और खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होगा।इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सुमन मौर्य, शिक्षक बबलू सोनी, एआरपी राहुल कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने बच्चों को खेलकूद के प्रति प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें आगामी ‘होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025’ लिखित परीक्षा की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें