आगामी ‘होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025’ लिखित परीक्षा की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण।

आगामी ‘होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025’ लिखित परीक्षा की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिवसहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा संयुक्त रूप से आगामी ‘होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025’ की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केंद्र “के0पी0हिन्दू इण्टर मीडिएट कालेज प्रतापगढ(उ0प्र0)” का सघन निरीक्षण किया गया।

उच्चाधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था एवं सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी चार्ट का अवलोकन किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कतापूर्वक दायित्वों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी महोदय द्वारा केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने हेतु समस्त आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता एवं प्रकाश व्यवस्था को भी परखा गया।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केंद्र के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सुव्यवस्थित चेकिंग व फ्रिस्किंग (तलाशी) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन हो।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित साधनों के प्रयोग की सूचना मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, पुलिस प्रशासन के राजपत्रित अधिकारी एवं केंद्र के पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा जनपद के समस्त केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि आगामी चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें होमगार्ड्स परीक्षा 2025: पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा हेतु एएसपी (पश्चिमी) व सीआरओ ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें