होमगार्ड्स परीक्षा 2025: पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा हेतु एएसपी (पश्चिमी) व सीआरओ ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

होमगार्ड्स परीक्षा 2025: पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा हेतु एएसपी (पश्चिमी) व सीआरओ ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।आगामी होमगार्ड्स लिखित परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं सी.आर.ओ. प्रतापगढ़ द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को जनपद में आगामी ‘होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025’ की लिखित परीक्षा को पारदर्शी, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं सी.आर.ओ. प्रतापगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केन्द्र पी0वी0 इण्टर कॉलेज, प्रतापगढ़ सिटी का स्थलीय निरीक्षण किया गया।अधिकारियों ने केंद्र पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।।

केंद्र व्यवस्थापक एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि शासन के मानकों के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए।मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, प्रवेश पत्र सत्यापन एवं व्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा केंद्र की मूलभूत सुविधाओं का भी गहन अवलोकन किया गया।जनपद प्रशासन एवं पुलिस बल आगामी होमगार्ड्स परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान अन्य संबंधित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें थाना कोहंडौर पुलिस द्वारा हत्यारोपी पिता गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (कुल्हाड़ी व डंडा) बरामद।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें