“नगर पालिका की पहल: सिटी कोतवाली के पास ‘पानी प्याऊ घर’ का लोकार्पण, गर्मी में जनता को बड़ी राहत”

“नगर पालिका की पहल: सिटी कोतवाली के पास ‘पानी प्याऊ घर’ का लोकार्पण, गर्मी में जनता को बड़ी राहत

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा नगर में भीषण गर्मी के बीच आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा सिटी कोतवाली के बगल में स्थापित पानी प्याऊ घर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस जनहितकारी कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दिपेश साहू , भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा एवं नगर पालिका सीएमओ नरेश वर्मा अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा अंजू बघेल हर्षवर्धन तिवारी , पार्षद गौरव साहू नीतू कोठरी , विकास तमबोली , लक्की साहू , राजू साहू नीलू राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पानी प्याऊ घर जैसी सुविधाएं गर्मी के मौसम में राहगीरों, मजदूरों एवं आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होती हैं। सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि जनसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है। विधायक दीपेश साहू ने कहा कि क्षेत्र में विकास और जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा एवं सीएमओ नरेश वर्मा ने बताया कि नगर के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के प्याऊ घर स्थापित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके। कार्यक्रम के अंत में नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन जनसेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया