“मंत्री के खिलाफ फूटा गुस्सा: संबलपुर में कांग्रेस का पुतला दहन, चौक बना विरोध का मैदान” 

“मंत्री के खिलाफ फूटा गुस्सा: संबलपुर में कांग्रेस का पुतला दहन, चौक बना विरोध का मैदान” 

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

नवागढ़ संबलपुर के रानी अवंती बाई चौक पर शुक्रवार शाम कांग्रेस पार्टी द्वारा नवागढ़ विधायक एवं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। कार्यकर्ताओं ने दयाल दास मुर्दाबाद के नारेबाजी करते हुए मंत्री के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुरुदयाल बंजारे, प्रांजल तिवारी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। मंच से नेताओं ने राज्य सरकार और खाद्य मंत्री की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर विरोध जताया और सरकार से तत्काल सुधार की मांग की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश और आक्रोश साफ नजर आया। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी कि यदि जनता की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal