दिनांक: 23 अप्रैल 2026, जिला धिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं सन्देश

दिनांक: 23 अप्रैल 2026, जिला धिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं सन्देश

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

लगन, परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आगे बढ़े: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़,गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों तथा अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। और उन्हें आगे भी इसी प्रकार लगन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रयासरत रहना चाहिए।इसके साथ ही उन्होंने उन विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया, जो इस परीक्षा में अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि असफलता अंत नहीं है, बल्कि यह सीखने और स्वयं को और बेहतर बनाने का अवसर है। विद्यार्थियों को निराश हुए बिना और अधिक परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ पुनः प्रयास करना चाहिए।जिलाधिकारी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal