जिला सहारनपुर: ITC रोड पर गरीबों के मकान तोड़े जाने का मामला, आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

जिला सहारनपुर: ITC रोड पर गरीबों के मकान तोड़े जाने का मामला, आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

जनपद सहारनपुर के ITC रोड क्षेत्र में कथित रूप से गरीब परिवारों के मकानों पर की गई तोड़फोड़ को लेकर आजाद समाज पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी पदाधिकारियों ने इस संबंध में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और न्याय दिलाने की मांग की है आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सचिन खुराना एवं जिला महासचिव शौरभ ने कहा कि बिना उचित पुनर्वास और मुआवजा दिए गरीबों के आशियानों को तोड़ा जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए तथा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ पर तत्काल रोक लगाई जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा। इस दौरान कई स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने भी प्रशासन से पीड़ितों के पक्ष में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal