हथिगवां पुलिस की बड़ी कामयाबी वृद्ध पर जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना का खुलासा

हथिगवां पुलिस की बड़ी कामयाबी वृद्ध पर जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना का खुलासा

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। थाना हथिगवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोते समय एक वृद्ध व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। घटना दिनांक 04/05 अप्रैल 2026 की रात की है, जब ग्राम कल्यानगढ़ बरना, थाना हथिगवां क्षेत्र में एक वृद्ध अपने घर में सो रहा था। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने धारदार चाकू से उसका गला काटने का प्रयास किया और पत्थर से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे नाती के हस्तक्षेप से आरोपी चाकू फेंककर फरार हो गया था। इस संबंध में थाना हथिगवां में मुकदमा संख्या 60/26 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सुरेश पटेल (52 वर्ष) निवासी ग्राम कल्यानगढ़ बरना को ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने गांव के एक युवक को विदेश (सऊदी) भेजने में मदद की थी और इसी दौरान उसकी पत्नी से उसका संपर्क हो गया था। उसने महिला को एक ओप्पो मोबाइल फोन भी दिया था, जिससे दोनों के बीच बातचीत होती थी। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से उसने वह मोबाइल वापस लेकर खेत में गाड़ दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक रमेश कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह व चालक हेड कांस्टेबल संग्राम सिंह शामिल रहे

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की