कासगंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, आरोपी की संपत्ति जब्त 

कासगंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, आरोपी की संपत्ति जब्त 

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपी सत्यभान की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मु.अ.सं. 01/26 में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त सत्यभान के खिलाफ मामला दर्ज है। जांच में सामने आया कि उसने अवैध तरीके से अर्जित धन से अपनी पत्नी सीमा के नाम पर संपत्ति खरीदी थी। प्रशासनिक जांच के बाद कस्बा मोहनपुरा, तहसील व जिला कासगंज में स्थित विलेख संख्या 12623 के अंतर्गत गाटा संख्या 90/1 व 98 में से कुल 74.40 वर्गमीटर भूमि को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्त कर लिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal